वाहनों की सघन चेकिंग के दौरान नैनीताल जिला पुलिस ने कार्रवाई कर 55,250 रुपये का जुर्माना वसूला है। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत द्वारा त्यौहारों के समय में यातायात नियंत्रण एवं संभावित वाहन दुर्घटनाओं को रोके जाने के लिए चैकिंग अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए। मंगलवार पांच बजे वाहनों में ओवरलोडिंग के दो, बिना टैक्स के संचालित वाहन तीन के चालान किए।