परैया थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव से एक शराब धंधेबाज को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गुप्त सूचना के आधार पर हुई छापामारी में कनस्टर से 17 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया गया। सुनीता कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान महेश दास से हुई है। जिसके पास से देसी शराब बरामद हुई है। मद्य निषेध अंतर्गत FIR दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।