चंदेरी: चन्देरी में 45 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु होने पर पुलिस ने किया मामला दर्ज
मिली जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 9, मातामढ मोहल्ला, चंदेरी निवासी गुड्डी बाई उम्र 40 वर्ष ने रविवार को सुबह लगभग 11:30 बजे थाने में सूचना दी कि रविवार को घर पर ही सीताराम अहिरवार उम्र 45 वर्ष की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई, पुलिस द्वारा उक्त मामले में बीएनएस की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है ।