खैरथल: खैरथल की पुरानी अनाज मंडी में खाटू श्याम मंदिर की छठी वर्षगांठ, भजन संध्या और जागरण का आयोजन हुआ
खैरतल पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर सभागार में श्री श्याम परिवार सेवा समिति की ओर से श्याम मंदिर की छठी स्थापना वर्षगांठ का आयोजन हुआ। समिति के अध्यक्ष श्याम सुंदर खंडेलवाल ने गुरुवार शाम 5:00 बजे बताया की स्थापना दिवस के अवसर पर बाबा श्याम का विशेष फूलों से आकर्षक श्रंगार किया गया तथा 56 भोग अर्पित कर महा आरती की गई।