कटरा: कटरा प्रखंड मुख्यालय पर बाढ़ पीड़ितों का हंगामा, कार्यालय घेर प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी
मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड मुख्यालय पर शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे में पहुंचे बाढ़ पीड़ितों ने कार्यालय को घेर जमकर हंगामा शुरू दी है। कटरा गांव से पहुंचे बाढ़ से त्रस्त सैकड़ों महिला पुरुष प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। बाढ़ पीड़ितों का आरोप है कि पांच दिनों से घर में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। घर चूल्हा चौका सभी बंद है।