रीठी: ग्राम पंचायत घनिया में सरकारी सबमर्सिबल पंप निजी बोर में चलाने का आरोप सहायक सचिव पर भ्रष्टाचार के लगे गंभीर आरोप
Rithi, Katni | Jun 26, 2026 कटनी जिले की रीठी जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत घनिया में शासकीय संपत्ति के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। जिसकी लिखित शिकायत जनपद सीईओ की गई,, ग्रामीणों और पंच ने सहायक सचिव पर आरोप लगाते हुए आज शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे बताया कि उन्होंने पंचायत का सबमर्सिबल पंप निकालकर अपने निजी बोर में लगा लिया है।