अयोध्या जिले के थाना महाराजगंज क्षेत्र अंतर्गत रविवार दोपहर करीब 12 बजे शारदा सहायक नहर में एक अज्ञात बालक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी तब हुई जब स्थानीय ग्रामीणों ने नहर में एक बच्चे को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया।