जनपद पंचायत मानपुर अंतर्गत ग्राम बचहा मे 37 लाख 50 हजार की लागत से बनने वाले नवीन पंचायत भवन का विधानसभा क्षेत्र मानपुर की विधायक मीना सिंह ने भूमि पूजन किया।वहीं इस दौरान कन्यापूजन के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में विधायक मीना सिंह का ग्रामीणो एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियो ने फूल मालाओं से स्वागत किया।