मुरैना जिले के अम्बाह क्षेत्र के परीक्षत का पुरा गांव में आज सोमवार दोपहर पैदल जा रहे 80 वर्षीय लखपति तोमर को तेज व लापरवाह बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध गंभीर घायल हो गए। परिजन उन्हें अम्बाह अस्पताल ले गए,जहां से हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर वार्ड में भर्ती किया। इलाज जारी है।