पचपदरा: बालोतरा में जिला कलक्टर ने अधिकारियों को योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश
बालोतरा जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव की बैठक में अधिकारियों को कार्यों में तेजी और मानसून के मद्देनजर जर्जर भवनों में कार्यालय संचालन बंद करने के निर्देश दिए गए। साथ ही शहर की सड़कों की मरम्मत एवं लंबित बजट की समीक्षा पर जोर दिया गया।