नागौद: सतना बाईपास मार्ग पर बस की टक्कर से दो सगे भाइयों की मौत, एक महिला घायल
Nagod, Satna | May 30, 2026 सतना। शहर के बाईपास मार्ग पर शुक्रवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा एक तेज रफ्तार बस की टक्कर से हुआ बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, मृतक दोनों युवक सगे भाई थे। परिवार में अभी खुशियों का माहौल था लेकिन इस दर्दनाक हादसे से परिवार मे मातम का माहौल छाया।