ग्वालियर गिर्द: डबरा की रहने वाली एक छात्रा के साथ ग्वालियर में तीन लोगों ने मिलकर किया दुष्कर्म ,मामला दर्ज
ग्वालियर जिले के डबरा शहर में रहने वाली एक लड़की को उसके सोशल मीडिया पर फ्रेंड बने युवक ने पहले तो अगवा कर लिया फिर उसे ग्वालियर लाकर अपने दो दोस्तों के साथ हवस का शिकार बनाया। इतने पर भी जब हैवानों का मन नहीं भरा तो उन्होंने लड़की के अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए और उन्हें व्हाट्सएप पर शेयर कर दिया।