निवाई: बीसलपुर परियोजना टीम ने अभियान के तहत हिंगोनिया व लक्ष्मीपुरा में 34 अवैध नल कनेक्शन काटे
Niwai, Tonk | Jun 17, 2025 बीसलपुर परियोजना के अधिशासी अभियंता राम रतन डोई के निर्देश पर निवाई उपखंड क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुरा हिंगोनिया में गठित टीम द्वारा सहायक अभियंता राम सिंह तथा सुपरवाइजर रमेश व टिम ने पुलिस जाप्ते के साथ मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे 34 अवैध नल कनेक्शन काटे गए। इस दौरान बीसलपुर परियोजना टीम ने अवैध नल कनेक्शनधारियों को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।