निवाई: शहर थाना पुलिस ने रौहणी नगर से 2.07 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Niwai, Tonk | Jun 17, 2025 पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा नशे की व्यापार में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई हेतु चलाई जा रही विशेष अभियान के तहत। पुलिस उपाधीक्षक मृत्युंजय मिश्रा के निकट सुपरविजन में गठित टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ 2.07 ग्राम स्मैक के साथ क्षेत्र के रोहणी नगर से आरोपी राम प्रकाश सैनी पुत्र रामेश्वर प्रसाद सैनी उम्र 42 वर्ष NH -52 बाईपास से गिरफ्तार किया है।