सबलगढ़: सब्जी मंडी के गोदाम में लगी आग लहसुन, आलू-प्याज सहित लाखो का सामान जला एक घंटे देरी से पहुंची फायर बिग्रेड
सबलगढ़ सब्जी मंडी स्थित एक व्यापारी के गोदाम में बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे भीषण आग लग गई। इस हादसे में गोदाम में रखा लहसुन, आलू-प्याज, प्लास्टिक क्रेट और बारदाना जलकर राख हो गया। मंडी बंद होने के कारण बड़ा हादसा टल गया, लेकिन व्यापारी का लाखो रुपए का नुकसान हुआ है।