रावतभाटा: रावतभाटा में दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल
विजय सिंह ने बुधवार शाम 7 बजे बताया कि रावतभाटा रामगंजमंडी मार्ग स्थित दीपुरा घाटे पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन युवक सड़क पर दूर जा गिरे। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां अनस रंगरेज की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं फरमान और आफताब को गंभीर हालत में कोटा रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।