चंदौली रेलवे ओवरब्रिज पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार माटीगांव निवासी रामबालक 28 वर्ष चंदौली बाजार से अपने घर की ओर जा रहा था, इस दौरान रेलवे ओवरब्रिज पर वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।