बरही: पदमा में सड़क हादसे में टेलर की चपेट में आने से युवक की मौत
हजारीबाग जिले के पदमा ओपी क्षेत्र के इटखोरी मोड़ पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान मयूरहंड थाना क्षेत्र के दुहई गांव निवासी बीरेंद्र सिंह के पुत्र दीपक कुमार सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक टेलर की चपेट में आ गया था।