नारायणपुर: बकरीद का त्योहार धूमधाम और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, प्रशासन मुस्तैद रहा
रंगरा क्षेत्र में बकरीद का पर्व धूमधाम और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। रंगरा सीओ आशीष कुमार एवं थाना अध्यक्ष विश्व बंधु कुमार के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। ग्रामीण मोहम्मद इस्तखार ने बताया कि सभी लोगों के सहयोग और प्रशासन की मुस्तैदी से त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।