भरतपुर: नदबई थाना पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार, बाइक की जब्त
भरतपुर जिले की नदबई थाना पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक भी बरामद कर ली है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और अन्य वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।