जखनिया: कोकोनट मैन धर्मेंद्र राजभर ने 6 मिनट 24 सेकंड में फोड़े 651 नारियल, मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने दी बधाई
गाजीपुर में एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। ‘कोकोनट मैन’ के नाम से मशहूर धर्मेंद्र राजभर ने महज 6 मिनट 24 सेकंड में 651 नारियल फोड़कर नया इतिहास रच दिया। कार्यक्रम में हजारों की भीड़ उमड़ी, आलम ये रहा कि सुरक्षा व्यवस्था भीड़ के आगे छोटी पड़ गई। मंत्री हंसराज विश्वकर्मा से लेकर विधायक और कई बड़े नेता इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने।