वाराणसी की जनता थाना क्षेत्र की पुलिस की टीम ने एक अभियुक्त को अपहरण के मामले में गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के ऊपर नाबालिक को बहला फुसलाकर कर भाग ले जाने का आरोप था। नाबालिक के परिजनों के द्वारा शिकायत करने के बाद अपहरण का मुकदमा अभियुक्त के ऊपर दर्ज किया गया था।