महमूदाबाद क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों व किसान कार्यकर्ताओं ने भारत–अमेरिका के प्रस्तावित कृषि व्यापार समझौते का विरोध किया। किसानों ने नारेबाजी करते हुए समझौते की प्रतियां जलाईं। उनका कहना है कि इस समझौते से विदेशी कृषि उत्पादों के आने पर भारतीय किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिलेगा और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।