सुल्तानपुर: DM ऑफिस में ज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं व व्यापारियों से पुलिस की नोक-झोंक, अधिकारियों ने कराया शांत
सुल्तानपुर में सब्जी मंडी के आक्रोशित व्यापारियों को लेकर कांग्रेस नेता वरुण मिश्र सैकड़ों की संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे। वे डीएम को ज्ञापन देने पहुंचे थे। इस बीच एक दरोगा से काफी नोक झोंक हुई है। वरुण ने दरोगा पर अमर्यादित आचरण में पेश आने का आरोप लगाया। हालांकि अधिकारियों ने बीच बचाव करके मामला शांत कराया है।