भरथना: भरथना क्षेत्र के एक गेस्टहाउस में वरमाला से पहले दुल्हन ने किया इनकार, बारात लौटी खाली हाथ
भरथना क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब वरमाला से ठीक पहले दुल्हन ने अचानक शादी से इनकार कर दिया। बताया गया कि सहेली से बातचीत के बाद उसने यह फैसला लिया। काफी समझाने के बावजूद दुल्हन अपने निर्णय पर अड़ी रही, जिससे दूल्हा पक्ष बिना दुल्हन के ही वापस लौट गया। मामला बढ़ने पर दुल्हन अपनी सहेली के साथ थाने पहुंच गई ।