भिनगा: बीती रात जरवल गांव के पास सुहेलवा जंगल में लगी भीषण आग, वनकर्मी दमकल व पुलिस संग SSB ने घंटो मेहनत कर बुझाई आग
बीती रात जरवल गांव के पास सोहेलवा जंगल में अचानक से भीषण आग लग गई, वहीं आग तेजी से आगे फैल रही थी एसएसबी जवानों ने तत्काल वनकर्मी दमकल और पुलिस टीम को सूचना देने के बाद आग बुझाना शुरू किया। वहीं कुछ ही समय के बाद वनकर्मी दमकल और पुलिस टीम भी पहुंच गई, जिसके बाद घंटो कड़ी मेहनत कर SSB ने आग को बुझा लिया। जिसके चलते आसपास के गांव सुरक्षित बच गए।