भिनगा: कलेक्ट्रेट भिनगा में 290 श्रावस्ती हेतु बनाये गए स्ट्रांगरूम का DM ने किया निरीक्षण, व्यवस्थायें दुरुस्त रखने के निर्देश
लोकसभा चुनाव 2024 को सकुशल, निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कृतिका शर्मा ने विधानसभा क्षेत्र 290-श्रावस्ती हेतु कलेक्ट्रेट में बनाये गये स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर जायजा लिया। वहीं सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त रखने का निर्देश दिया। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया की स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम रखे जाएं।