सीतापुर: नेपालापुर में बंदरों के दौड़ने से अचानक छत से नीचे गिरा मासूम बच्चा, इलाज के दौरान हुई मौत
जनपद के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के नैपालापुर इलाके में बंदरों के दौड़ने से अचानक 8 वर्ष का मासूम बच्चा भगाने के प्रयास में छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया था घायल बच्चे को गंभीर अवस्था में परिवार वाले सीतापुर के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई है बच्चे की मौत हो जाने के बाद परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।