निघासन: निघासन तहसील में CDO की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 69 शिकायतें आईं, 7 का मौके पर निस्तारण
लखीमपुर खीरी जिले की निघासन तहसील सभागार में शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। आयोजन में दूर-दराज से पहुंचे फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं दर्ज कराईं। CDO ने फरियादियों की शिकायतें एक-एक कर सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए।