सारवां: चाकूबाजी में घायल पत्थरलेड़ा निवासी की इलाज के दौरान मौत, कोड़ाडीह निवासी के खिलाफ मामला दर्ज
Sarwan, Deoghar | Mar 26, 2026 सारवां थाना के पत्थरलेड़ा निवासी चाकू बाजी की घटना में गंभीर घायल मुरली हेंब्रम की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसे लेकर उनके भाई कोको हेंब्रम ने सारवां थाने में आवेदन देकर कोड़ाडीह निवासी किसन मंडल के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। दर्ज मामले के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है। आवेदन में जिक्र है कि उनका भाई राशन लेकर आ रहा था इसी बीच आरोपित ने चाकू मार दिया।