उत्तराखंड क्रांति दल के महानगर अध्यक्ष परवीन चंद रमोला के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड आगमन पर राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर ज्ञापन सौंपा गया। परवीन चंद रमोला ने कहा कि 25 वर्षों बाद भी राज्य की मूलभूत समस्याएं जस की तस हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और स्थायी राजधानी पर कार्रवाई न होने पर सरकारों को जिम्मेदार ठहराया।