बसिया: महादेव कोना शिव मंदिर सावन में लगती है विशेष मेला
Basia, Gumla | Jun 23, 2026 रांची व सिमडेगा मार्ग पर स्थित बसिया प्रखंड के प्रसिद्ध महादेव कोना शिव मंदिर काफी प्रसिद्ध व प्राचीन मंदिर है. बुजुर्गों की माने,तो शिवलिंग का निर्माण विश्वकर्मा भगवान द्वारा निर्मित है.यहां मंदिर निर्माण के लिए पत्थरों में बनायी गयी आकृति देखी जा सकती है.यहां पर सैकड़ों शिवलिंग हैं. मंदिर के चारों ओर से पहाड़ों व जंगलों से घिरा हुआ है,जो काफी रमणीय है.