झांसी: ऑटो चालक ने दिखाई ईमानदारी, आगरा के सर्राफा व्यापारी का जेवरात से भरा बैग लौटाया, एसएसपी ने किया सम्मानित
Jhansi, Jhansi | Jun 10, 2025 आगरा के सुल्तान गंज निवासी अमरीश गांधी जेवरातों से भरा बैग लेकर रेलवे स्टेशन से सराफा बाजार जाने के लिए ऑटो बुक किया। ऑटो चालक प्रीतम वर्मा निवासी नई बस्ती व्यापारी को लेकर जैसे ही खंडेराव गेट पहुंचा वहां प्रवेश वर्जित होने पर व्यापारी ओटो से उतरकर सराफा बाजार चला गया और जेवरात से भरा बैग ऑटो में छोड़ गया।ऑटो चालक ने बैग खंडेराव गेट चौकी प्रभारी को दिया।