भरतपुर: गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत सोमवार को नदबई में गौ सेवकों ने किया विशाल रैली का आयोजन
गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत सोमवार को नदबई में गौ सेवकों द्वारा एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम सचिन यादव को सौंपा गया। इस दौरान बड़ी संख्या में गौ सेवक और श्रद्धालु मौजूद रहे।