भभुआ: भभुआ कृषि विभाग परिसर में कृषि यंत्रीकरण मेला लगाया गया, डीएम ने किया उद्घाटन
Bhabua, Kaimur | Dec 19, 2025 शुक्रवार को 11 बजे से भभुआ कृषि विभाग परिसर में कृषि यंत्रीकरण मेला लगाया गया जिसका उद्घाटन डीएम नितिन कुमार सिंह के द्वारा किया गया। मेले में किसानों ने कुल 90.20 लाख रुपए का फसल अवशेष प्रबंधन एवं कस्टम हायरिंग सेंटर से संबंधित यंत्रों की खरीदारी की। डीएम ने कहा कि सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने और कम लागत में अधिक पैदावार के योजना चल रही है।