बांसवाड़ा: डांगपाड़ा लियो सर्कल के पास अचानक हल्की हवा के दौरान गिरा नीलगिरी का पेड़, बड़ी अनहोनी
बांसवाड़ा -उदयपुर मुख्य मार्ग के लियो सर्कल डांगपाड़ा के पास हाइवे सड़क पर, सड़क कीनारे स्थित एक बड़ा विशाल नीलगिरी पेड़ शुक्रवार दोपहर 2 बजे के लगभग जमीन से उखड़ कर सड़क पर गीर गया। व्यस्तम मार्ग होने के बावजूद भी इस बिच कुछ पल के लिए कोई नहीं गुजरा, जिस कारण बड़ी अनहोनी और बड़ा हादसा टल गया। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने पेड़ कि टहनिया काट कर पेड़ को हटाया गया।