लातेहार: जिला खेल स्टेडियम में 3 नवंबर को स्वीप के तहत फुटबॉल मैच का आयोजन होगा
विधानसभा आम निर्वाचन 2024 में शत प्रतिशत मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत 3 नवंबर को 02:00 बजे अपराह्न से जिला खेल स्टेडियम में प्रशासन एकादश और नागरिक एकादश के बीच फुटबॉल मैच का आयोजन किया जाएगा।जानकारी शुक्रवार दोपहर बाद साढ़े तीन बजे जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा दी गई है।