बरेली: नवाबगंज में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव कछुआ का रहने वाले सुमित की शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार चार पहिया वाहन में टक्कर हो गई। उनके रिश्तेदार ने बताया कि वे फेरी करने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ़्तार चार पहिया कार ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।