भितरवार में खंगार परिहार छतरियां क्षत्रीय समाज के जन नायक महाराजा खेत सिंह खंगार जूदेव की 1885 वीं जयंती महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। नगर में निकाला गया भव्य चल समारोह। नगर वासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा और जलपान कर चल समारोह का स्वागत किया। विचार गोष्ठी के उपरांत लोकगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।