सहायक थाना नवादा बाजार क्षेत्र के दुर्गापुर गांव में रविवार को श्री श्री 108 श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ कलश यात्रा के साथ धूमधाम से हुआ । कार्यक्रम की शुरुआत कथा स्थल से हुई, जहां से कलश यात्रा आसपास के कई गांवों का भ्रमण करते हुए पुनः कथा स्थल पर संपन्न हुई । यात्रा में 251 महिलाएं एवं कन्याएं सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं।