बिदुपुर: बारिश के चलते राघोपुर में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का कार्यक्रम रद्द
बिदुपुर प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का आगमन होना था। दोनों नेता राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी सतीश कुमार के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करने वाले थे। कार्यक्रम की तैयारी जोर-शोर से की गई थी।हालांकि, अचानक हुई तेज बारिश के कारण पूरा कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।