रामपुर: थाना सिविल लाइन क्षेत्र से बाइक चोरी के चार अभियोग में वांछित एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Rampur, Rampur | Aug 1, 2024 थाना सिविल लाइन में मोटर साइकिल चोरी के अभियोग पंजिकृत किए गए थे। पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र के निर्देश के अनुसार अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना सिविल लाइन पुलिस टीम गठित कर चोरों की तलाश की। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया आरोपी ने अपनी साथी का नाम बताया था। जिसे गुरुवार को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई है