बलिया: जापलिनगंज, बेदुआ, यारपुर, कृष्णा नगर और निहोरा नगर के निवासियों ने शराब की दुकान बंद कराने को लेकर किया प्रदर्शन
Ballia, Ballia | Apr 13, 2026 बलिया के जापलिनगंज, बेदुआ, यारपुर, कृष्णा नगर और निहोरा के निवासियों ने सोमवार की दोपहर दो बजे कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने शराब की दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन डीएम प्रतिनिधि को सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि उनके मोहल्लों से शहर बाजार जाने का एकमात्र रास्ता बेदुआ बंधा मार्ग है।