अनूपपुर: 4 साल बाद भी पुल अधूरा, बारिश में बढ़ेगी मुश्किल
अनूपपुर के सामतपुर-हर्री-बर्री मार्ग पर बन रहा पुल तय समय 18 माह में पूरा होना था, लेकिन चार साल बाद भी निर्माण अधूरा है। पांच में से सिर्फ दो स्लैब बने हैं, जबकि तीन अब भी बाकी हैं। काम में देरी के चलते बारिश के दौरान फिर से आवागमन बाधित होने की आशंका है, जिससे ग्रामीणों को करीब 11 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ सकता है।