पट्टी: कालहूगंज-चिंतामणपुर सड़क गड्ढों में तब्दील, आए दिन राहगीर हो रहे चोटिल
पट्टी तहसील क्षेत्र के कालहूगंज से चिंतामणपुर गांव को जाने वाली सड़क इन दिनों बदहाली का शिकार है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। हालत यह है कि राहगीरों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है। आए दिन बाइक सवार और अन्य राहगीर गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं, इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी सड़क की मरम्मत कराने को लेकर गंभीर नहीं दिखाई दे रहे