सहारनपुर की देहात कोतवाली एवं चौकी शेखपुरा टीम को गांव वालों ने मंगलवार दोपहर 3:30 बजे सम्मानित किया है। पिछले दिनों शेखपुरा निवासी अमजद की हत्या कर उसके शव को ढमोला नदी में फेंक दिया गया था, पुलिस ने लगातार 18 दिन तक अभियान चलाकर शव को बरामद किया हालांकि पुलिस ने उसके 5 हत्या आरोपियों को पहले ही जेल भेज दिया था।