हरदा: जिले के बारंगी बस स्टैंड पर बड़ा हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने बोलेरो को मारी टक्कर, रेलवे के 5 कर्मचारी घायल।
Harda, Harda | Jun 20, 2026 जिले के छीपाबड़ थाना क्षेत्र में शनिवार एक तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से रेलवे कर्मचारियों से भरी बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बोलेरो चालक सहित रेलवे के पांच कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल हरदा और रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।