आगामी 19 मार्च से प्रदेश सहित जिले में “जल गंगा संवर्धन अभियान-2026’’ का शुभारंभ किया जा रहा है। इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। इस संबंध में गुरुवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में जनपद पंचायत देवास की ग्राम पंचायतों की समीक्षा सह कार्यशाला का आयोजन किया गया।