बरडीहा: अनियंत्रित होकर पलटा टेंपो, छह घायल, एक सदर अस्पताल में भर्ती
Bardiha, Garhwa | May 12, 2026 बरडीहा निवासी 43 वर्षीय संतलाल राम सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका दायां पैर फ्रैक्चर हो गया है। उनका इलाज गढ़वा सदर अस्पताल में चल रहा है। बताया गया कि सोमवार की देर शाम को संतलाल राम अपने रिश्तेदारी में खरौंधी जाने के लिए कांडी पहुंचे थे। वहां से खरौंधी जाने के लिए कोई सवारी गाड़ी नहीं मिलने पर वे कांडी से केतार जाने वाले टेंपो में सवार