मेदिनीनगर (डालटनगंज): आजमगढ़-वाराणसी हाईवे पर भीषण हादसा: मेदिनीनगर के 4 लोगों की हुई मौत, एक गंभीर रूप से घायल, मेदिनीनगर में शोक की लहर
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कंजहित बाजार स्थित बरडीहा-चंदवक मोड़ के पास शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में मेदिनीनगर के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार अर्टिगा कार में सवार सभी लोग पलामू के डाल्टनगंज निवासी थे और अंबेडकर नगर जिले के एक दरगाह से लौट रहे